फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of married woman going to her in-laws' house found in pond in Samastipur; husband absconded

Bihar News: ससुराल जा रही विवाहिता का पोखर में मिला शव; पति हुआ फरार, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 08 Dec 2023 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

Bihar Police: मृतका के भाई संतोष ने आरोप लगाया कि ससुराल के लिए चली आरती पोखर में कैसे डूब सकती है। उसके बहनोई ने साजिश के तहत उसकी बहन को मार डाला है। साखमोहन से चेरिया बरियारपुर की दूरी ज्यादा नहीं है। पूरी योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of married woman going to her in-laws' house found in pond in Samastipur; husband absconded
मृतका आरती कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के साखमोहन गांव में शुक्रवार को पति के साथ ससुराल जा रही विवाहिता का शव गांव के पास ही पोखर में मिला, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। विवाहिता की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव के मुकेश कुमार की पत्नी आरती कुमारी (21) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका आरती कुमारी के भाई विभूतिपुर थाने के साखमोहन गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ दिन बाद से ही उसकी बहन और जीजा के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। इन दिनों उसकी बहन मायके में ही रह रही थी। गुरुवार शाम काफी दबाव देकर उसके जीजा उसकी बहन की विदाई करा कर अपने साथ ले गए थे। देर शाम सूचना दी कि उनकी बहन पानी में डूब गई है। जब उनके परिवार के लोग पोखर के पास पहुंचे तो वहां पर उसका जीजा नहीं था। जबकि उनकी बहन का शव पोखर के पानी में उतरा रहा था। उसके बाद हल्ला होने पर जुटे लोगों ने शव को पोखर से निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



 
विवाहित के पति पर हत्या का शक
संतोष का आरोप है कि ससुराल के लिए चली आरती पोखर में कैसे डूब सकती है। उसके बहनोई ने साजिश के तहत उसकी बहन को मार डाला है। साखमोहन से चेरिया बरियारपुर की दूरी ज्यादा नहीं है। पूरी योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि पोखर में डूबने से विवाहिता की मौत हुई है। विवाहिता करीब तीन महीने से मायके में रह रही थी। पति से मनमुटाव की सूचना है। हालांकि अभी परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed