फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of a youth found in Supaul, family members accused the girl family of murder.

Bihar: बांस बाड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- लड़की वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, मार डाला

Sun, 30 Jun 2024 02:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Jun 2024 02:40 PM IST
सार

राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बांस बाड़ी में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वही फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को हत्या के बाबत कोई शिकायत भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a youth found in Supaul, family members accused the girl family of murder.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा पंचायत में एक बांस बाड़ी से 20 वर्षीय युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। हालांकि युवक के परिजन लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं राघोपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धरहरा पंचायत के वार्ड 10 निवासी संजय सादा के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार का पंचायत की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल ने परिजनों को शादी के लिए मनाने का प्रयास भी किया। लेकिन, कुंदन की मां गुलो देवी और प्रेमिका का पूरा परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को लड़की के परिजनों ने उसे उसके ननिहाल भेज दिया। इसके बाद कुंदन का उसकी प्रेमिका से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। मृतक की मां गुलो देवी ने बताया कि चार भाई-बहनों में कुंदन सबसे बड़ा था। रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे ही कुंदन घर से निकला था। वही सुबह करीब सात बजे धरहरा पंचायत के वार्ड 9 स्थित सदानंद यादव के तालाब के समीप एक बांस बाड़ी में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ। खेत में मूंग तोड़ने जा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर जब फंदे से लटकी लाश पर पड़ी तो पूरे गांव में खबर फैल गई। जिसके बाद बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों में मातम पसर गया। वही सूचना पर पहुंची राघोपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप
घटना के बाद कुंदन का परिवार मातम में है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मृतक की मां गुलो देवी ने बताया कि कुंदन और उसकी प्रेमिका की उम्र कम रहने की वजह से उसने फिलहाल शादी कराने से इंकार किया था। जबकि लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। गुलो देवी ने बताया कि शव बरामदगी के कुछ देर पूर्व भी जब परिजनों ने कुंदन के मोबाइल पर कॉल किया तो किसी अज्ञात ने रिसीव किया। कॉल रिसीव करने वाले ने परिचय पूछ कर कट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बांस बाड़ी में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वही फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को हत्या के बाबत कोई शिकायत भी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed