फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of a woman found hanging in Madhepura, husband and sister-in-law accused of murder

Bihar News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति और जेठानी पर हत्या का आरोप; पढ़ें पूरी खबर

Sat, 12 Oct 2024 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Oct 2024 11:03 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। लचिका देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a woman found hanging in Madhepura, husband and sister-in-law accused of murder
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे गांव में एक महिला का शव फुस के घर में फंदे से लटका मिला। घर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने पति और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे वार्ड छह राम टोला निवासी मुकेश राम की पत्नी लचिका देवी (21) के रूप में हुई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी का काफी दिनों से अवैध संबंध था। लचिका देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इस कारण से लचिका देवी अपने मायके जीवछपुर चली गई थी। दो दिन पहले मुकेश राम ससुराल जाकर आगे से दोबारा गलती नहीं करने की बात कह कर लचिका देवी को विदा कर अपने घर लाया। घर लाकर उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर पत्नी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया
बताया गया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव वार्ड तीन निवासी मदन राम की पुत्री लचिका की शादी तीन वर्ष पूर्व तरावे गांव वार्ड छह  निवासी फुसन राम के बेटे मुकेश राम के साथ हुई थी। उसे एक बेटी भी है। घटना की सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed