फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals shot five people in Buxar: three dead; two in critical condition: Bihar Police investigation

Bihar: बक्सर में अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर बरसाईं गोलियां, तीन की मौत; लोगों ने किया चक्काजाम

Sat, 24 May 2025 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 May 2025 09:51 AM IST
सार

Buxar News: दो कार से अपराधी आए और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसमें परिवार के पांच लोगों को गोली लग गई। इसमें तीन भाइयों की मौत हो गई। वारदात के विरोध में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot five people in Buxar: three dead; two in critical condition: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को भून डाला। इसमें तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह हुई। वारदात के बाद इलाके सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना के विरोध में जमकर बवाल किया। लोगों ने ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई है। मरने वालों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद हुआ था
स्थनीय लोगों का कहना है कि अहियापुर गांव के विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव का शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों से गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आज सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास तीनों टहल रहे थे। इसी बीच कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। इसमें तीनों भाइयों की गोली मार दी। इन्हें बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी गोली मार दी। इस घटना में विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह यादव, पुंज सिंह यादव समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कोचस स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। एक अन्य घायल पुंज सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अहियापुर गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन

भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर; पटना एयरपोर्ट से लौट रहे थे सभी, सीवान में ऐसा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने दिया अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश
इधर, राजपुर थानेदार संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूर्व से चली आ रही दुश्मनी का परिणाम है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि सूचना मिली कि दो गाड़ियों से अपराधी आए थे। इन लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करें। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed