फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: Journalist's mother brutally murdered in Patna, criminals also looted the house

Bihar: पटना में पत्रकार की मां की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तकिया से मुंह दबाकर मार डाला; घर के सामान भी लूटे

Sat, 19 Jul 2025 01:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

Patna Crime News: पटना में अपराध चरम पर है। एक और हत्या की खबर ने हड़कंप मच दी है। अब अपराधियों ने एक पत्रकार की बूढ़ी मां की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं घर में सारे गहने और कीमती सामान को भी लूट लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Crime News: Journalist's mother brutally murdered in Patna, criminals also looted the house
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात चोरों के एक गिरोह ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। विरोध करने पर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भय का माहौल बन गया है। सबसे पहले घटना की जानकारी महिला के छोटे बेटे को मिली, जो काम करके वापस घर लौटे थे। उन्होंने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचना दी। वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


मृतका के छोटे पुत्र नलिनी कांत शर्मा ने बताया कि मैं दैनिक हिन्दी समाचार पत्र में कार्यरत हूं। शुक्रवार रात की ड्यूटी के बाद शनिवार अहले सुबह लगभग तीन बजे घर लौटे था। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, भीतर का मंजर देख उसके होश उड़ गए। मां मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थीं। अलमारी टूटी हुई थी और गहने समेत कीमती सामान गायब था। इसके बाद मैंने अपने भाई-बहनों और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम मोहम्मद, एसडीपीओ सुशील कुमार और बाद में सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की तहकीकात जारी है। लेकिन बदमाशों को घर की पूरी स्थिति की जानकारी थी, जिससे शक और गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


लूटपाट करने वाले मां पहचान गई हाेंगी
मृतका की बेटी ने पत्रकारों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी उसके छोटे भाई नलिनी कांत ने दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंची तो देखा कि मां की नृशंस हत्या कर दी गई थी। बेटी का कहना है कि यह घटना अचानक हड़बड़ी में हत्या लगती है, शायद लूटपाट करने वाले को उसकी मां ने पहचान लिया होगा। बेटी ने बताया कि उसकी मां के शरीर पर गले में चैन, हाथ में अंगूठी और अन्य गहने थे, जबकि कान की बालियां भी गायब थीं। उसने कहा कि अंतिम बार मन से शाम में पांच बजे बात हुई थी, जब उसने बताया था कि भैया ड्यूटी चला गया है और खाना बना कर गया है। उसने बताया कि मां रात में अकेली रहती थी और छोटा भाई नाइट ड्यूटी करता है, वह रोज अहले सुबह तीन बजे वापस लौटता है। आशंका है कि लूटपाट करने वालों को शायद मां पहचान गई होंगी। इसलिए बचने के लिए अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश के गृह जिले में चार की मौत; प्रताड़ना नहीं झेल पाया धर्मेंद्र, पत्नी-बच्चों को भी खिलाया जहर


सिटी एसपी बोले- घटना में किसी करीबी के हाथ की आशंका

सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जिस तरह से महिला की हत्या की गई है और घर के कुछ हिस्सों को नहीं छुआ गया, उससे लगता है कि घटना में किसी जानने वाले या करीबी का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल की टीम जरूरी साक्ष्य जमा कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है
परिजनों का कहना है कि बताया जाता है कि मृत महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और एक बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है। दूसरा बेटा नलिनी कांत रात की ड्यूटी पर बाहर प्रेस में रहता है। संभवतः बदमाशों को यह  सारी जानकारी पहले से थी और उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी और गहना लूटकर फरार हो गए। इधर, घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब आदर्श नगर कॉलोनी जैसे शांत इलाके में इतनी वीभत्स और सुनियोजित घटना हुई है। पुलिस हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed