{"_id":"6367161858a21a50ab1778fc","slug":"bihar-crime-news-jewelers-murder-after-kidnapping-in-bhojpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में बड़ी वारदात, अपहरण के तीन दिन बाद जूलर्स की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में बड़ी वारदात, अपहरण के तीन दिन बाद जूलर्स की हत्या
Sun, 06 Nov 2022 07:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:34 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, पटना और आरा के बड़े आभूषण व्यवसायी हरिजी गुप्ता का शव शनिवार को जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत के कनैली गांव के पास मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में तीन दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पटना और आरा के बड़े आभूषण व्यवसायी हरिजी गुप्ता का शव शनिवार को जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत के कनैली गांव के पास मिला है।
विज्ञापन
भोजपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत मेंं लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबकि, दो नवंबर की शाम हरिजी बाजार की तरफ निकले थे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और आरोपितों की निशानदेही पर अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद कर ली थी। शव शनिवार को पुलिस ने जिले के गांव से बरामद किया।
विज्ञापन