फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Misdeed with minor girl who was going to give food to her mother in Khagaria

Bihar Crime: खगड़िया में मां को खाना देने जा रही नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Wed, 26 Apr 2023 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 05:48 PM IST
सार

मेरी मां किधर गेहूं काट रही है, मुझे उसे खाना पहुंचाना है। दरिंदे ने कहा, मैं पहुंचा देता हूं और फिर उसने हथियार का खौफ दिखाकर नाबालिग को हैवानियत का शिकार बनाया।

विज्ञापन
Bihar Crime Misdeed with minor girl who was going to give food to her mother in Khagaria
मॉडल थाना गोगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी दियारा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की बच्ची को मदद करने के बहाने अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन


गोगरी थाना में दर्ज FIR के अनुसार, किशोरी अपने भाई के साथ अपनी मां, जो खेत में गेहूं काट रही थी, उसको दोपहर का खाना पहुंचने जा रही थी। तेज धूप होने के कारण वो रास्ते में बासा पर आराम करने लगी। वहां मौजूद लोगों से अपने मां तक जाने का रास्ता जानने के लिए उसने पूछा कि मेरी मां किधर गेहूं काट रही है। वहां मौजूद एक युवक ने दोनों भाई बहन को कहा कि मैं तुम्हे तुम्हारी मां तक पहुंचा दूंगा। दोनों भाई बहन युवक के साथ जाने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


युवक दोनों को घोड़े पर बैठाकर ले जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद सुनसान इलाका देखकर उसने हथियार सटाकर नाबालिग के भाई के साथ मारपीट किया और किशोरी के मुंह पर गमछा बांधकर मकई के खेत में ले गया। उसके बाद दरिंदे ने उसका दुष्कर्म कर दिया और भाग गया। किशोरी का भाई दौड़ता हुआ अपनी मां तक पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। नाबालिग की मां गिरते-पड़ते अपने बेटी को खोजते हुए उस तक पहुंची तो वो मकई खेत के बाहर बेहोश पड़ी थी। किसी तरह मां ने किशोरी को बासा पर लाया। होश में आने के बाद किशोरी ने घटना की आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने गोगरी थाना में दर्ज प्राथमिकी में जवाहर यादव के पुत्र मोहित कुमार को आरोपी बनाया है। घटना के आलोक में पुलिस मामला दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्जकर पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed