फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Middle-aged man murdered due to land dispute in Gopalganj

Bihar Crime: गोपालगंज में जमीन विवाद के चलते अधेड़ व्यक्ति की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 08 Mar 2024 03:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 03:35 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला बैकुंठपुर थाना एरिया का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Middle-aged man murdered due to land dispute in Gopalganj
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाने के महुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में धारदार हथियार से 55 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृत अधेड़ 55 वर्षीय चंद्रमा सिंह थे। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि चंद्रमा सिंह का जमीन विवाद पिछले कई वर्षों से ध्रुप सिंह के परिजनों के साथ चल रहा था। वर्षों पुरानी रंजिश के दौरान कई बार मारपीट की घटना हो चुकी थी। गुरुवार सुबह चंद्रमा सिंह को पहले लाठी-डंडे से मारपीट किया गया। उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान पत्नी देवंती देवी एवं पुत्र नीरज कुमार भी घायल हो गए। घायल दंपती व पुत्र नीरज कुमार सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में चंद्रमा सिंह को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया था। सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया था। इलाज के दौरान चंद्रमा सिंह की मौत हो गई। उसके बाद शव लेकर परिजन रात में हीं बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार अस्पताल पहुंचे। वहां जख्मी नीरज कुमार का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रमा सिंह की पत्नी देवंती देवी एवं पुत्र नीरज कुमार सिंह का इलाज सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। हालांकि, पुलिस स्थिति को नियंत्रित होने का दावा कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed