फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime husband madly in love with sister-in-law Murderd his wife and burnt her body

Bihar Crime: भाभी के प्यार में पागल पति ने शादी के 29 दिन बाद पत्नी की हत्या कर शव जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Jun 2023 12:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के तहत आने वाले बेतिया में एक नव विवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। भाभी के प्यार में पागल पति ने पत्नी की हत्या कर शव जला दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime husband madly in love with sister-in-law Murderd his wife and burnt her body
मृतक महिला और उसका पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में भाभी के प्यार में पागल देवर ने शादी के 29 दिन बाद पत्नी की हत्या कर शव जला दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव के सरेह में घूम-घूम कर मृतिका की शव ढूंढने में लगी हुई है। मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार चईता गांव का है। मामले में मृत नव विवाहिता के पिता नन्हेलाल श्रीवास्तव ने मझौलिया थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी के पति समेत उसके ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


नन्हेलाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया, वह अपने 19 साल की बेटी निर्मला कुमारी की शादी 15 मई 2023 को मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार चईता गांव निवासी कृष्णा प्रसाद श्रीवास्तव के 30 साल के बेटे बब्लू श्रीवास्तव से किए थे। शादी में अपनी औकात के अनुसार दहेज के रूप में पांच लाख नगद रुपये, बाइक, गहना, बर्तन और फर्नीचर सहित अन्य सामान दिए थे।
विज्ञापन


'मेरे दामाद का भाभी के साथ अवैध संबंध थे'
उन्होंने बताया, मेरे दामाद बब्लू श्रीवास्तव का गलत संबंध भाभी सुधा देवी के साथ है। मेरी बेटी शादी के बाद अपने पति को भाभी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख ली थी, जिसका उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर मेरे बेटी के साथ मारपीट भी किए थे। उन्होंने बताया, उनकी बेटी ने बताया था कि उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पलंग पर अपने पास सोने नहीं देते हैं, जब भी वह सोने जाती है तो मारपीट कर भगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'फोन कर बताया कि बेटी मर चुकी है'
उन्होंने पुलिस को बताया, 13 जून की रात उनके दामाद बब्लू ने उन्हें मोबाइल पर फोन कर बताया कि उनकी बेटी मर चुकी है। उन्होंने जब बेटी के मरने का कारण पूछा तो बब्लू ने फोन बंद कर लिया और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वे देर रात अपने दामाद के घर पहुंचे और गुप्त रूप से बेटी की हत्या का कारण जानने की कोशिश किए।


पता चला कि दामाद बब्लू श्रीवास्तव, भासुर चितरंजन श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, जेठानी सुधा देवी, रूबी देवी और कृष्णा प्रसाद श्रीवास्तव सभी एक साथ मिलकर उनकी बेटी निर्मला कुमारी को मारपीट कर हत्या कर शव जला दिए। इधर, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृत नव विवाहिता के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा मृतिका के शव जला दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed