{"_id":"658bff46b59203b5da07fb06","slug":"bihar-crime-half-burnt-body-of-a-girl-found-under-bridge-in-nalanda-incident-revealed-due-to-foul-smell-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में पुल के नीचे मिली युवती की अधजली लाश, दुर्गंध आने से हुआ घटना का खुलासा; पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में पुल के नीचे मिली युवती की अधजली लाश, दुर्गंध आने से हुआ घटना का खुलासा; पहचान में जुटी पुलिस
Wed, 27 Dec 2023 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: नालंदा में पुल के नीचे से एक युवती की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है। युवती को पआल से जलाने की कोशिश की गई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में बुधवार को एक अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर के मिल्की खंधा स्थित एक पुल के पास का है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी लड़की का है, जिसकी उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण अपने-अपने काम को लेकर जब खेतों में जा रहे थे। तब उन्हें पुल के नीचे से आती दुर्गंध महसूस हुई। पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी। जैसे ही यह बात गांव वालों को पता लगी, घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव के आसपास पुआल मिला। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पुआल से ही शव को जलाने का प्रयास किया गया। चेहरे और शरीर के अधिकांश हिस्से जल चुके हैं, जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगरनौसा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थानों और सोशल मीडिया के सहारे शव की पहचान को लेकर कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन