फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Girlfriend called boyfriend home on pretext of meeting in Holi then murdered along with husband

Bihar Crime: होली में मिलने के बहाने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की हत्या

Thu, 09 Mar 2023 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 06:09 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार में होली के दिन युवक को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। प्रेमिका ने अपने घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या करवा दी। घटना बेगूसराय जिले में डंडारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है।

विज्ञापन
Bihar Crime Girlfriend called boyfriend home on pretext of meeting in Holi then murdered along with husband
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में एक युवक को होली के दिन शादीशुदा प्रेमिका से मिलना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब प्रेमिका ने अपने घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या करवा दी। हत्या के बाद युवक का शव सड़क किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन


बता दें, घटना डंडारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर-29 के रहने वाले नरेश यादव के बेटे रुपेश यादव (25) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया, रुपेश बिजली मिस्त्री था और नाइट गार्ड का कार्य शहर के निजी होटल में करता था।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
होली के दिन अचानक रुपेश के मोबाइल पर किसी का फोन आया, फोन आने के बाद रुपेश बेगूसराय से डंडारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गया। जहां कई साल से किसी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उसी महिला से मिलने के लिए गया था। परिजनों के द्वारा युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। सुबह पुलिस के द्वारा लावारिस स्थिति में एक शव सड़क किनारे बरामद किया गया। वहीं शव मिलने की जानकारी परिजनों को लगी। परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाश को देखने के लिए आया था, उसकी पहचान रुपेश यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि इसकी निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed