फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime By vowing to live with a eunuch young man made a relationship for five years

Bihar Crime: किन्नर संग जीने मरने की कसमें खाकर युवक ने पांच साल तक बनाया संबंध, अब घर से निकाला

Thu, 22 Jun 2023 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 03:28 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले में किन्नर को युवक से प्यार करना महंगा पड़ गया। पहले युवक ने पांच साल तक किन्नर को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाया और फिर उसे मारपीट कर छोड़ दिया। दोनों के बीच बीते पांच सालों से संबंध थे।

विज्ञापन
Bihar Crime By vowing to live with a eunuch young man made a relationship for five years
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में किन्नर को प्यार में फंसाकर एक युवक द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और फिर उसे छोड़ देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित किन्नर ने थाना में एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। मामला टाउन थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित किन्नर थाना में दिए आवेदन के माध्यम से बताया कि वह टाउन थाना क्षेत्र के खेरमा निवासी गुड्डू कुमार है। वह साल 2015 से आर्केस्ट्रा में काम करता आ रहा है। इसी बीच साल 2018 में एक कुंदन नाम के युवक जो नुमर गांव का रहने वाला है और उसका मुलाकात खनडारी कटौना गांव में हुआ था, जिसके बाद कुंदन कुमार ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। लेकीन मेरे द्वारा मना करने के बावजूद भी वह नहीं माना और कहा कि तुम्हारे साथ नहीं रहूंगा तो जहर खाकर जान दे दूंगा। उसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। 
विज्ञापन


फिर कुछ दिन बाद कुंदन ने कहा कि चलो हम दोनों पटना में रहेंगे, जिसके बाद दोनों पटना चले आए और एक महीना तक पटना में ही एक साथ रहे। इस बीच कुंदन ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। लेकिन उसके नानाजी का निधन हो गया, फिर हम दोनों गांव चले आए और उसके घर में एक साथ रहने लगे। फिर अचानक क्या हुआ कि वह बोला कि अब तुमसे कोई मतलब नहीं है और घर से निकाल दिया। वहीं, किन्नर गुड्डू ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर दोनों को एक साथ रहने देने की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed