फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Brother stabs sister chest in affair of wife in muzaffarpur

Bihar Crime: बीवी के चक्कर में भाई ने बहन के सीने में घोंपा चाकू, वजह जान लीजिए

Thu, 16 Mar 2023 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Mar 2023 04:05 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भाई ने बहन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाए।

विज्ञापन
Bihar Crime Brother stabs sister chest in affair of wife in muzaffarpur
महिला का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना एरिया अंतर्गत सिकंदरपुर ओपी के लकड़ी ढाई में एक भाई ने अपनी बहन के सीने में चाकू गोद दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। महिला को घायल अवस्था में आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला मंजू देवी है, उसने बताया कि वह दूसरों के यहां छोटे बड़े काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। एक महीने पहले वह पानीपत से लौटी है। वहां उसके बेटी और दामाद रहते हैं। वहां जाने से पहले अपना काम उन्होंने अपनी भाभी को सौंप दिया था। इसके लिए उन्होंने घर की चाबी भी दी थी। 
विज्ञापन


वहां से लौटने के बाद वह भाभी से चाबी मांगी, ताकि वह फिर जाकर काम कर सके। लेकिन, उसने चाबी देने से इनकार कर दिया। बोली कि अब वह काम करेगी। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। भाभी ने भाई को बुलाकर लाया। उसने गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू महिला के सीने में लग गया। इसमें काफी खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed