फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime A middle-aged man was shot dead in Samastipur

Bihar Crime: समस्तीपुर में अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाइवे-28 पर शव रखकर जाम लगाया

Sat, 25 Mar 2023 11:17 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के विरोध में लोगों ने नेशनल हाइवे-28 पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
Bihar Crime A middle-aged man was shot dead in Samastipur
हत्या के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में बंगरा थाना क्षेत्र के बंगरा चौक के समीप एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को बंगरा चौक से चाय-नाश्ता कर अपने घर सरसौना गांव एक अधेड़ व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतक का पहचान समस्तीपुर जिले के बंगड़ा थाना क्षेत्र के सरसाना गांव के रहने वाले करीब 48 साल के मोहम्मद जफरूल आलम के रूप में किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरसौना गांव के रहने वाले  मोहम्मद जफरुल बंगड़ा चौक से सरसौना गांव की ओर जा रहे थे। इसी उसी दौरान सुनसान स्थान पर घात लगा बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बंगरा चौक के पास शव रखकर एनएच-28 को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक 3.3 गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे गांव में जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed