{"_id":"648b01feac07b561cc055fcb","slug":"bihar-crime-67-year-old-man-beaten-to-death-in-saharsa-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सहरसा में 67 साल के व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, छपरा जिले का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सहरसा में 67 साल के व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, छपरा जिले का था निवासी
Thu, 15 Jun 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:50 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के सहरसा जिले में एक 67 साल के व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति छपरा जिले का रहने वाला था और होटल में रहकर काम करता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हत्या की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले में 14 जून को अज्ञात बदमाशों ने रात के समय एक 67 साल के व्यक्ति की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुपर बाजार बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें, मृतक व्यक्ति का नाम जरमिल महतो है, जो छपरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। जरमिल सहरसा जिले के सुपर बाजार बस स्टैंड स्थित राजू होटल में करीब चार-पांच साल से काम करता था। जरमिल महतो प्रत्येक दिन होटल का काम निपटाकर बस स्टैंड के सेड में सोता था। बुधवार (14 जून) को होटल का काम निपटाकर बस स्टैंड के सेड में सोया हुआ था। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा देर रात बुजुर्ग की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
राजू होटल के संचालक राजू ने बताया, मृतक मेरे होटल का स्टाफ था। होटल का काम करने के बाद वो सब दिन 10 बजे बस स्टैंड के सेड के अंदर सो जाता था। सुबह में जब उठाने गए तब पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसके बाद सदर थाना को सूचना दिए। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार दल-बल के साथ आए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया जांच की जा रही है। जो भी इस हत्या में शामिल होगा, उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन