{"_id":"5bddfdfbbdec22694f461490","slug":"bihar-court-orders-lodging-fir-against-raveena-tandon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की अदालत ने दिया रवीना टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की अदालत ने दिया रवीना टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रवीना टंडन
बिहार की एक कोर्ट ने पुलिस को फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पिछले महीने रवीना टंडन मुजफ्फरपुर में एक होटल का उद्धाटन करने पहुंची थीं। इस दौरान शहर के माड़ीपुर इलाके में सड़क के सामने स्टेज बनाया गया था।
विज्ञापन
इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। भारी भीड़ के चलते वहां जाम लग गया था। इस मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानीय कोर्ट ने पुलिस को अभिनेत्री और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन