फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Corona Updates: 52 new infected were found in 24 hours; Now so many active cases, home isolation

Covid cases in Bihar : बिहार में लगातार बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 52 नए संक्रमित मिले; अब इतने केस एक्टिव

Wed, 12 Apr 2023 12:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

बिहार में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पटना में भी यही हाल है। पिछले 24 घंटे में बिहार में 52 नए केस मिले। वहीं पटना में 29 नए केस मिले। मरीजों के गले में खरास, खांसी सर्दी, बुखार लक्षण मिल रहे हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Corona Updates: 52 new infected were found in 24 hours; Now so many active cases, home isolation
कोरोना वायरस - फोटो : self

विस्तार

बिहार में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पटना में भी यही हाल है। पिछले 24 घंटे में बिहार में 52 नए केस मिले। वहीं पटना में 29 नए केस मिले। मरीजों के गले में खरास, खांसी सर्दी, बुखार लक्षण मिल रहे हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो बिहार में अब कोविड के 214 केस एक्टिव हैं। इधर, राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे में 29 नए केस सामने आए हैं। पटना में फिलहाल 114, गया में 21, भागलपुर में 13 और मुंगेर में 10 केस एक्टिव हैं। ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें टीका के दोनों डोज लेने वाले भी कोविड पॉजिटिव हो गए। डॉक्टर की मानें तो वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का खतरा कम हो जाता है लेकिन इससे ऐसा नहीं है कि संक्रमण आपको नहीं हो सकता है। इसलिए अलर्ट रहें। 

विज्ञापन


बिहार में अलर्ट जारी, मास्क पहनने की अपील
बिहार सरकार ने बढ़ते कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार सरकार लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा है। इधर, कई इलाकों में लोग अब तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई सदर अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए ही देखे जा रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। 
विज्ञापन


लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों जिलों में रहने वालों लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस देखे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं। वैक्सीन लेने वाले लोग भी सावधान रहें। हर हाल में बिहार सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, इस महीने में किस दिन कितने केस

  • 11 अप्रैल  52 पॉजिटिव केस
  • 10 अप्रैल   38 पॉजिटिव केस
  • 9 अप्रैल - 42 पॉजिटिव केस
  • 8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
  • 7 अप्रैल - 20 पॉजिटिव केस
  • 6 अप्रैल - 17 पॉजिटिव केस
  • 5 अप्रैल - 21 पॉजिटिव केस
  • 4 अप्रैल - 07 पॉजिटिव केस
  • 3 अप्रैल - 12 पॉजिटिव केस
  • 2 अप्रैल - 08 पॉजिटिव केस
  • 1 अप्रैल - 09 पॉजिटिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed