फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar convicted prisoner found with a call girl in Hospital

जलवा-ए-कैदी: बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में हुआ भर्ती, मौका मिलते हुए बुला ली कॉल गर्ल

Fri, 30 Sep 2022 12:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 12:46 PM IST
सार

एक कैदी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ, लेकिन मौका मिलते ही उसने कॉल गर्ल बुला ली और सारा दिन उसके ही साथ रहा।

विज्ञापन
Bihar convicted prisoner found with a call girl in Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

राजद और जदयू गठबंधन वाली नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से बिहार के खूब चर्चे भी शुरू हो गए हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ ही जाती है, जो पूरे देश में छा जाती है। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आया है।

विज्ञापन


यहां एक कैदी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ, लेकिन मौका मिलते ही उसने कॉल गर्ल बुला ली और सारा दिन उसके ही साथ रहा। अगले दिन मामला सामने आने के बाद पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। 
विज्ञापन


सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का है मामला 
जानकारी के मुताबिक, मामला सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का है। यहां एक दिन पहले के एक कैदी बीमारी का बहाना बनाकर भर्ती हुआ था। हालांकि, कुछ देर बाद वह उस वार्ड से गायब हो गया। कैदी की खूब तलाश हुई, लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
कैदी के अस्पताल से गायब होने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद कैदी अगल दिन अस्पताल के दूसरे कमरे में मिला। इसके बाद पुलिस ने कैदी, कॉल गर्ल, वार्ड ब्वॉय समेत अस्पताल प्रशासन के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed