बिहार कांग्रेस ने 51 बागी नेताओं को किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार कांग्रेस ने सोमवार को अपने 51 नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया। इसमें पार्टी के पूर्व राज्य प्रमुख राम जतन सिन्हा का भी नाम शामिल है। इन लोगों ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों और महागठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक जगन्नाथ प्रसाद राय की अध्यक्षता में हुई पार्टी अनुशासन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इन 51 नेताओं को अगले छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एचके वर्मा ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी से निकाला गया है उनमें पार्टी के रघुनंदन मांझी, सिद्धनाथ राय, सुनीता देवी, लल्लन कुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्य युवा ईकाई के पूर्व प्रमुख लल्लन कुमार का भी नाम इस सूची में शामिल है।
'महागठबंधन का भी किया था विरोध'
उन्होंने बताया इन लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है। इन सभी लोगों को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका था। इन लोगों के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकतर नेताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था और पार्टी के विरोध में प्रचार भी किया था। नेताओं को इसी रवैये के कारण पार्टी ने उन पर कार्रवाई करने का मन पहले ही बना लिया था।