फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   CM Nitish Kumar reached Muzaffarpur in the second phase of Pragati Yatra

Bihar: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Sun, 05 Jan 2025 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। रविवार को खराब मौसम के कारण वे सड़क मार्ग से यहां पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
CM Nitish Kumar reached Muzaffarpur in the second phase of Pragati Yatra
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 जनवरी से प्रगति यात्रा पर हैं। दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन उन्होंने गोपालगंज का दौरा किया। वहीं आज दूसरे दिन वह मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना की ओर से आने के क्रम में सबसे पहले रामदयालु में रुके। जहां उन्होंने नक्शे के माध्यम से रामदयालु आरओबी, मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन निर्माण, बागमती नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल और गरहा औराई पथ निर्माण से संबंधित कार्य का अवलोकन किया।

विज्ञापन


वहीं रामदयालु नगर में कुछ मिनट रूकने के बाद फिर सीएम दिघरा-रामपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। उन्होंने नरौली पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जीविका स्टॉल का भी निरीक्षण किया। वहीं सीएम नीतीश नरौली पंचायत के बिंदा में बने वृद्धाश्रम भी पहुंचे, जहां पर उन्होंने नए भवन का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन



सीएम नीतीश के आने को लेकर के जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर था। सीएम ने नरौली में बने मनरेगा पार्क, जीविका भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वो वृहद आश्रय पहुंचकर रिमोट से करीब 500 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed