{"_id":"62fd06f275e2ad25ad24d0f0","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-met-rjd-chief-lalu-prasad-yadav-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लालू यादव से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आज ही दिल्ली से पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लालू यादव से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आज ही दिल्ली से पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो
Wed, 17 Aug 2022 09:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:11 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
लालू यादव से मिले नीतीश कुमार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राजद सुप्रीमो के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान लालू यादव के दोनों बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि लालू यादव आज शाम ही दिल्ली एम्स से उपचार के बाद बिहार लौटे हैं।
तानाशाह सरकार को हटाना है : लालू यादव
इससे पहले लालू यादव आज अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बिहार बदले राजनीतिक समीकरण और कैबिनेट विस्तार के बीच लालू पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उनसे 2024 के आम चुनाव को लेक जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार को हटाना है। मोदी को हटाना है। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी को 'झूठा' करार दिया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कारणों से शपथ ग्रहण में नहीं कर पाए शिरकत
राजद सुप्रीमो नई जेडीयू-महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल नहीं हो पाए थे। पहले खबरें आ रही थीं कि वो शपथ ग्रहण में शिरकत करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वह शामिल नहीं हो पाए थे।
राबड़ी आवास पर गिरने से कंधे में आया था फ्रैक्चर
लालू को पिछले महीने छह जुलाई को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना स्थित राबड़ी आवास पर सीढ़ियों से गिरने से उनके कंधे में फ्रैक्चर आया था। इसके बाद वह दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर थे।
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar met RJD chief Lalu Prasad Yadav in Patna pic.twitter.com/OV4kGtLEGN
— ANI (@ANI) August 17, 2022विज्ञापन