Nitish Kumar : चार बजे दिल्ली निकले नीतीश कुमार...लालू के साथ मिलकर जोड़ेंगे विपक्ष को
Bihar : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट कर लौटने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकजुटता के लिए ताकत की टोह में दिल्ली निकल गए हैं। मंगलवार को शाम चार बजे वह पटना एयरपोर्ट से निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट कर लौटने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकजुटता के लिए ताकत की टोह में दिल्ली निकले हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में थे, जबकि सोमवार से ही उनके दिल्ली निकलने की तैयारी भी चल रही थी। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ से निबटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं। शाम चार बजे वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकले। सीएम नीतीश दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए निकले हैं। लोकसभा 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर वह पहले भी विपक्षी एकता को मजबूत करने की बात कई बार कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो 3 दिन पहले ही उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात हुई थी, जिसके बाद तेजी से बदलने घटनाक्रम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाने का फैसला लिया। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इस वक्त दिल्ली में ही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू और तेजस्वी यादव साथ मिलकर विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में है। पिछले साल सितंबर माह में भी नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वामदल, समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी और 2024 में भाजपा के खिलाफ एक मंच पर साथ आने की अपील भी की थी।
14 दिन पहले कहा CM ने कहा था- हम तो इंतजार ही कर रहे हैं
29 मार्च को पटना में विपक्षी एकता पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता हमारी इच्छा है। हम तो तब से इंतजार ही कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इच्छा हो जाएगी तो एकजुट हो जाएंगे। तब मजबूती के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लड़ेंगे। हम तो इसी इच्छा में चुपचाप बैठे हुए हैं। हम दिल्ली दो राउंड गए। सब लोगों से बातचीत हो गई। हम तो उनका (कांग्रेस) वेट ही कर रहे हैं। सब लोग तो तैयार ही है। नीतीश कुमार ने कहा कि अनेक जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उनमें बहुत लोगों की राय है कि आपस में एकता हो। हम वेट कर रहे हैं कि अगर उनकी भी इच्छा हो जाए तो ज्यादा से ज्यादा लोग मिल जाएंगे। और भी अच्छा होगा। अब हम लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं। हम लोग की दो बार मीटिंग हुई अलग-अलग पार्टियों की। सब पार्टियों को मिलकर उस दिन भी हम कह दिए थे कि हम इंतजार कर रहे हैं।