फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar going to Delhi, will meet opposition leaders with Lalu-Tejashwi, meet Rahul Gandhi

Nitish Kumar : चार बजे दिल्ली निकले नीतीश कुमार...लालू के साथ मिलकर जोड़ेंगे विपक्ष को

Tue, 11 Apr 2023 04:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Apr 2023 04:27 PM IST
सार

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट कर लौटने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकजुटता के लिए ताकत की टोह में दिल्ली निकल गए हैं। मंगलवार को शाम चार बजे वह पटना एयरपोर्ट से निकले।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar going to Delhi, will meet opposition leaders with Lalu-Tejashwi, meet Rahul Gandhi
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट कर लौटने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकजुटता के लिए ताकत की टोह में दिल्ली निकले हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में थे, जबकि सोमवार से ही उनके दिल्ली निकलने की तैयारी भी चल रही थी। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ से निबटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं। शाम चार बजे वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकले। सीएम नीतीश दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए निकले हैं। लोकसभा 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर वह पहले भी विपक्षी एकता को मजबूत करने की बात कई बार कर चुके हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 3 दिन पहले ही उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात हुई थी, जिसके बाद तेजी से बदलने घटनाक्रम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाने का फैसला लिया। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इस वक्त दिल्ली में ही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू और तेजस्वी यादव साथ मिलकर विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में है। पिछले साल सितंबर माह में भी नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वामदल, समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी और 2024 में भाजपा के खिलाफ एक मंच पर साथ आने की अपील भी की थी।
विज्ञापन


14 दिन पहले कहा CM ने कहा था- हम तो इंतजार ही कर रहे हैं
29 मार्च को पटना में विपक्षी एकता पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता हमारी इच्छा है। हम तो तब से इंतजार ही कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इच्छा हो जाएगी तो एकजुट हो जाएंगे। तब मजबूती के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लड़ेंगे। हम तो इसी इच्छा में चुपचाप बैठे हुए हैं। हम दिल्ली दो राउंड गए। सब लोगों से बातचीत हो गई। हम तो उनका (कांग्रेस) वेट ही कर रहे हैं। सब लोग तो तैयार ही है। नीतीश कुमार ने कहा कि अनेक जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उनमें बहुत लोगों की राय है कि आपस में एकता हो। हम वेट कर रहे हैं कि अगर उनकी भी इच्छा हो जाए तो ज्यादा से ज्यादा लोग मिल जाएंगे। और भी अच्छा होगा। अब हम लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं। हम लोग की दो बार मीटिंग हुई अलग-अलग पार्टियों की। सब पार्टियों को मिलकर उस दिन भी हम कह दिए थे कि हम इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed