फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Chief Minister Nitish Kumar condoles death of Bihari workers in Varanasi

वाराणसी साड़ी गोदाम में आग: बिहार के दो मजदूरों समेत चार की मौत, सीएम नीतीश ने हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

Fri, 15 Apr 2022 01:50 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Apr 2022 01:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। हादसे में मारे गए बिहार के श्रमिकों की पहचान मुंतशिर और एजाज के रूप में हुई है, दोनों अररिया जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar condoles death of Bihari workers in Varanasi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के अशफाक नगर में एक साड़ी गोदाम में आग लगने से हुई चार मजदूरों की मौत पर शोक जताया। नीतीश ने हादसे को दुखद बताते हुए उसमें मारे गए बिहार के दो श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। हादसे में मारे गए बिहार के श्रमिकों की पहचान मुंतशिर और एजाज के रूप में हुई है, दोनों अररिया जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन


वाराणसी के कमच्छा स्थित अशफाक नगर कॉलोनी में गुरुवार को साड़ी गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग से पिता-पुत्र समेत चार लोग जिंदा जल गए। दमकल कर्मियों के पहुंचने पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। वाराणसी जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और भेलूपुर पुलिस ने छानबीन की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत रेवड़ी तलाब क्षेत्र के अंसार नगर कॉलोनी निवासी मो. आरिफ जमाल का परिवार साड़ी में पॉलिश आदि का काम करता है। घर से कुछ दूरी पर स्थित अशफाक नगर कॉलोनी में सिराज के दो मंजिला मकान के भूतल पर बने एक हॉल को आरिफ ने किराया पर लेकर उसमें साड़ी का गोदाम बना रखा है। 

 

गुरुवार दिन में करीब पौने 12 बजे  कमरे में दरवाजे के पास अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया, दूसरा दरवाजा नहीं खुलने से गोदाम में मौजूद आरिफ जमाल (45) व उसका बेटा मो. शाबान (22) और बिहार के अररिया निवासी दो मजदूर एजाज (18) और मुंतशिर (19)  की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। लगभग आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय ने फोरेंसिक टीम संग छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed