फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lockdown Extension CM Nitish Kumar Announced The Extension Of Lockdown Till June 8

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश ने एक बार फिर से की लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा, अब 8 जून तक रहेगी पाबंदी

Mon, 31 May 2021 12:48 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 31 May 2021 12:48 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar Lockdown Extension CM Nitish Kumar Announced The Extension Of Lockdown Till June 8
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में एक बार फिर से राज्य सरकार ने हालात की समीक्षा के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इसके तहत राज्य में अब 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान व्यापारिक गतिविधियों को कुछ छूट भी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश ने किया ट्वीट
अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ' कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परंतु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और ,सामाजिक दूरी बनाए रखें।'
विज्ञापन

15 मई के बाद से तीन बार बढ़ाया गया लॉकडाउन
बता दें, लॉकडाउन को बिहार में तीसरी बार बढ़ाया गया है। लॉकडाउन-4 को लेकर सरकार जल्द ही नए दिशानिर्देश भी जारी करेगी, जिसमें पाबंदियों और छूट के बारे में विस्तार से निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राज्य में पहली बार लॉकडाउन पांच से 15 मई तक लगाया गया था। इसके बाद सरकार ने इसे 25 मई तक बढ़ाया दिया था। बाद में प्रदेश में हालात की समीक्षा के लिए हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया था, जिसे अब आठ जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि बिहार में लॉकडाउन लागू किए जाने और इसका सख्ती के साथ पालन किे जाने से कोरोना के मामले काफी हद तक कम हुए हैं। राज्य में पिछले चंद सप्ताह में कोरोना का संक्रमण हर दिन 15 हजार से घटकर 1500 तक पहुंच गया है। सूत्रों की माने तो सरकार अभी लॉकडाउन की सीमा बढ़ाए रखना चाहती है, ताकि कोरोना काे मामलों पर नियंत्रण पाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed