फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CBI team from Delhi attacked in Nawada, officers had come to investigate fake police NEET paper leak.

NEET 2024: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच करने आई सीबीआई टीम पर हमला, लोगों ने नकली पुलिस समझकर पीटा

Sun, 23 Jun 2024 07:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Jun 2024 07:27 PM IST
सार

Neet Paper Leak Case : नवादा के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि कथित नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम नवादा जिले के रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची थी। इसी बीच ग्रामीणों ने हमला कर दिया 

विज्ञापन
Bihar: CBI team from Delhi attacked in Nawada, officers had come to investigate fake police NEET paper leak.
सीबीआई टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में कथित नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच करने दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची सीबीआई टीम की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। रजौली पुलिस के पहुंचने के बाद सीबीआई टीम के अधिकारियों को बचाया जा सका। नवादा के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम नवादा जिले के रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची थी। लेकिन, ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को नकली पुलिस बताकर उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद नवादा पुलिस पहुंची और अधिकारियों को बचाया। मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रही है। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई टीम के अधिकारियों ने दो मोबाइल फोन को जब्त किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


टावर लोकेशन के आधार पर जांच करने पहुंची थी टीम

बताया जा रहा है कि कथित नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम नवादा जिले के रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची थी। पेपर लीक में शामिल एक व्यक्ति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम कसियाडीह पहुंची थी, लेकिन सीबीआई टीम को नकली बताकर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट कर दिया। सीबीआई के अधिकारियों के गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दिया। सीबीआई टीम के ड्राइवर के साथ भी मारपीट किया गया। सीबीआई की जांच टीम में चार अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस की एक महिला कांस्टेबल भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: CBI team from Delhi attacked in Nawada, officers had come to investigate fake police NEET paper leak.
ग्रामीणों ने सीबीआई की टीम को घेर लिया। - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई की टीम ने नवादा आने की सूचना नहीं दी थी
नवादा के एसपी ने बताया कि शाम 4.30 बजे रजौली थाना एक सूचना प्राप्त हुई कि सीबीआई की टीम एक गांव आई हुई है, जिसे ग्रामीणों द्वारा घेर लिया गया है। सूचना के बाद तुरंत हमने कारवाई करते हुए रजौली थाना क्षेत्र पुलिस  की दो पेट्रोलिंग गाड़ी को वहां भेजा गया। रजौली के थानेदार भी वहां पहुंचे और सीबीआई की टीम को सकुशल भीड़ से बाहर निकाला। सुबह में ही सीबीआई की टीम रेड करने पहुंची थी और वहां सर्च एंड सीजर ऑपरेशन चला रही थी। सीबीआई के अधिकारियों के टीम के बयान पर ग्रामीण सहित सहित नामजद अभियुक्तों  पर मारपीट और सरकारी काम बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आधार पर चार लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है। सीबीआई की टीम अनुसंधान करने आई थी। इस संबंध में नवादा पुलिस से कोई बात शेयर नहीं की गई थी। सीबीआई की टीम ने कुछ मोबाइल भी जब्त किए है।

Bihar: CBI team from Delhi attacked in Nawada, officers had come to investigate fake police NEET paper leak.
आक्रोशित भीड़ को अपना आईडी कार्ड दिखाते सीबीआई के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई टीम को नकली बताकर घेर लिया
पुलिस के अनुसार, शनिवार को लगभग चार बजे सीबीआई की टीम नवादा पुलिस बल के साथ मुरेहना के कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद व उनकी पत्नी बबिता देवी के घर की तलाशी लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान घरवालों एवं करीब 200-300 लोगों की भीड़ जमा हो गई और सिविल ड्रेस में रहे सीबीआई टीम को नकली बताकर घेर लिया। हालांकि, सीबीआइ के अफसरों द्वारा पहचान पत्र भी दिखाया गया। साथ ही नवादा नगर थाना की महिला सिपाही काजल कुमारी के द्वारा भी समझाने-बुझाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन, ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी और बदतमीजी करने लगे। इधर, रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सीबीआई एवं पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक युवती समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद की पुत्री राधा कुमारी उर्फ मधु, श्रवण कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार, चुनचुन प्रसाद के पुत्र ललन कुमार एवं राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed