फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Car returning from marriage crashed in Araria, two including boy's uncle killed, four injured

BIHAR: शादी से लौट रही कार अररिया में दुर्घटनाग्रस्त, लड़का के फूफा सहित दो की मौत चार घायल

Mon, 13 Feb 2023 10:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 Feb 2023 10:07 AM IST
सार

अररिया में शादी से लौटने के क्रम में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के रेलिंग से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें लड़का के फूफा सहित 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया की है। 

विज्ञापन
BIHAR: Car returning from marriage crashed in Araria, two including boy's uncle killed, four injured
बरात से लौट रही कार अररिया में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

अररिया में शादी से लौटने के क्रम में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के रेलिंग से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार लड़का के फूफा सहित दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घटना आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर की है जहां ओवरब्रिज के रेलिंग से कार टकरा गई। मृतक की पहचान मधेपुरा के पुर्व जिला परिषद नेपाली रजक(60) और उतर प्रदेश के गोरखपुर जिला निवासी हरदेव बैठा (60) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

 
पूर्णिया में थी शादी 
बताया जाता है कि अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर निवासी राजेन्द्र बैठा के पुत्र सुनील की शादी रविवार को पूर्णिया के गुलाबबाग में थी। पूर्णिया में शादी संपन्न होने के बाद पूर्णिया से लौटने के क्रम में सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे जब कार आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रही थी तभी कार ओवरब्रिज के रेलिंग से टकरा गई जिस वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मधेपुरा के पुर्व जिला परिषद नेपाली रजक और लड़का के फूफा हरदेव बैठा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक दयानंद रजक, कार में सवार कमलानंद यादव, गौरव कुमार, विनोद यादव और मुन्ना ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की मदद  
घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और किसी तरह उनलोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल तक पहुंचाया।  डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज पूर्णिया में चल रह है। बताया जाता है कि इस कार को लड़का के चाचा दायानन्द रजक चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed