{"_id":"cafb310e-69e3-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bihar-cannot-get-special-state-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा संभव नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा संभव नहीं'
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार को खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा, उसे विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री तारिक अनवर ने यह बातें सोमवार को बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला है, उनमें से कोई विकासित नहीं बन सका है। गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेश अपने बूते पर विकसित बने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के विरोधी नहीं हैं। केंद्र सरकार बिहार सहित सभी राज्यों की हर संभव मदद कर रहा है।
विज्ञापन
तारिक अनवर ने कहा कि विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्य के विकास में केन्द्र सरकार बाधक नहीं है। उन्होंने बहुराज्यीय सरकारी भूमि विकास बैंक को राज्य सरकार की तरफ से मदद नहीं दिए जाने की आलोचना भी की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि इस बैंक से किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार इसे हर संभव मदद देगी। साथ ही कहा कि विश्व में खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। जर्मनी में आयोजित कृषि मंत्रियों की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। मानव को जिंदा रखने के लिए खाद्य सुरक्षा देनी होगी।