फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Budget 2022 presented by Tarkishore Prasad provisions for farmers education health all you need to know

बिहार का बजट: शिक्षा पर खर्च होगी 16.5 फीसदी राशि, किसानों को मिलेंगे मुफ्त बीज, पढ़िए किसे क्या मिला

Mon, 28 Feb 2022 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Feb 2022 08:58 PM IST
सार

बिहार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। इस रिपोर्ट में पढ़िए कि बिहार के बजट में किसे क्या मिला है।

विज्ञापन
Bihar Budget 2022 presented by Tarkishore Prasad provisions for farmers education health all you need to know
तार किशोर प्रसाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार सरकार ने सोमवार को बजट पेश किया। राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद का यह दूसरा बजट था। 2.37 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में उन्होंने कई घोषणाएं करने के सीथ अपने छह एजेंडा भी सामने रखे। बजट में बताया गया कि प्रदेश सरकार तीन नए विश्वविद्यालयों का निर्माण करने जा रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार के तहत आने वाले मौजूदा विश्वविद्यालयों में 18,899 सीटें बढ़ाई गई हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही बजट में किसानों काी आय बढ़ाने के साथ दलहन और तिलहन की उपज बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें सरकार किसानों को दलहन और तिलहन के बीज मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। शहरों में सब्जी बिक्री केंद्र की स्थोपना की जाएगी। 2446 करोड़ रुपयों की लागत से 54 बजार प्रांगण विकसित किए जाएंगे। 30 फीट के 361 चेक डैम बनाए जाएंगे और 8463 पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा पर खर्च की जाएगी कुल बजट की 16.5 फीसदी राशि
बजट में शिक्षा को लेकर भी कई अहम प्रावधान किए गए हैं। कुल बजट का 16.5 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने की बात कही गई है। राज्य के प्राथमिक स्कूलों में 40,558 प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में 8386 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह भी कहा गया है कि सभी जिलों में 12वीं कक्षा तक एक मॉडल हाईस्कूल बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 4368 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


150 नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी, नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर बजट में कहा गया है कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 को मंजूरी दे दी गई है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगी। राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान भी किया गया है। 150 नई एंबुलेंस भी खरीदी जाएंगी।  बजट में कहा गया है कि आईजीएमसी पटना में कैंसर मरीजों के लिए 1200 बेडों का एक भवन बनाया जाएगा।


तकनीकी संस्थानों में छात्र अब हिंदी में भी कर सकेंगे पढ़ाई
बजट में प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने का एलान भी किया गया है। राज्य के हर जिले में मेगा कौशल विकास केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सभी तकनीकी संस्थानों में अब हिंदी में भी पढ़ाई होगी। तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश करते हुए कहा कि बिहार मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स संस्थान बनाए जाएंगे। वहीं, राज्य के 18 अनुमंडलों में डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed