फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Boosts Women Empowerment Through Cooperatives, Over 8,700 Women Receive Loans

बिहार: 8,723 ग्रामीण महिलाओं को मिला 32.26 करोड़ का लोन, मंत्री रामकृपाल बोले- विकास की धुरी बनेगी आधी आबादी

Mon, 07 Sep 2026 08:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 07 Sep 2026 08:13 PM IST
सार

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सहकारिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। बिहार राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंक किसानों को सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Boosts Women Empowerment Through Cooperatives, Over 8,700 Women Receive Loans
सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री राम कृपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसा दावा है सहकारिता विभाग का। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से अब तक कुल 8,723 महिलाओं को 32 करोड़ 26 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक वित्तीय समावेशन को पहुंचाना है। 
विज्ञापन

 

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

सहकारिता मंत्री ने कहा कि लोन की मदद से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के जरिए राज्य की महिलाएं बिहार के विकास की धुरी बनेंगी।

विज्ञापन

 

गांव-गांव तक पहुंच रही बैंकिंग सेवाएं
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत 186 दुग्ध सहकारी समितियों, 618 पैक्स, 19 पीवीसीएस और सात अन्य सहकारी समितियों को बैंक मित्र के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों पर माइक्रो-एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे ग्रामीणों और किसानों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत कम हुई है। विभाग के अनुसार, 16 अगस्त से एक महीने तक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान दुग्ध सहकारी समितियों, पैक्स, पीवीसीएस, अन्य सहकारी समितियों और उनके सदस्यों के नए बैंक खाते खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

23 जिला सहकारी बैंकों का CBS अपग्रेडेशन पूरा

सहकारी बैंकों को आधुनिक बनाने के लिए राज्य के सभी 23 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और बिहार राज्य सहकारी बैंक का कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) अपग्रेडेशन पूरा कर लिया गया है। इसके बाद सहकारी बैंकों में जल्द ही मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं शुरू होने की उम्मीद है। इससे सहकारी बैंक भी व्यावसायिक बैंकों की तरह आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।

 

किसानों को बीमा की सुविधा भी

बिहार राज्य सहकारी बैंक की ओर से इफको-टोकियो के माध्यम से सहकारी बैंकों और समितियों से जुड़े किसानों तथा आम लोगों को बीमा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग का कहना है कि इससे किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed