फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP leader died during demonstration in Buxar's farmer's movement, lost by 3892 votes in last election

Bihar: बक्सर के किसान आंदोलन में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता की मौत, पिछले चुनाव में 3892 वोटों से हारे थे

Tue, 17 Jan 2023 12:04 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 17 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

Heart attack or Hemorrhage or both: भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी उर्फ परशुराम चौबे की अचानक खड़े-खड़े ही मौत हो गई। इस मौत की जानकारी देते हुए बक्सर के भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे प्रेस कांफ्रेंस के बीच में ही रोने लगे।

विज्ञापन
Bihar: BJP leader died during demonstration in Buxar's farmer's movement, lost by 3892 votes in last election
केसरिया रंग की साड़ी वाली महिला के पीछे चश्मे में दिख रहे परशुराम। मौत से कुछ सेकंड पहले का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में पिछले लगभग तीन महीने से मुआवजा राशि के लिए चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए भाजपा भी सड़क पर उतरी हुई है। इसी प्रदर्शन के दौरान सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी उर्फ परशुराम चौबे की अचानक खड़े-खड़े ही मौत हो गई। बक्सर शहरी विधानसभा क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव में चार हजार से भी कम वोटों से हारने वाले परशुराम चौबे की मौत की जानकारी देते हुए बक्सर के भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे प्रेस कांफ्रेंस के बीच में ही रोने लगे।

विज्ञापन


नाक-मुंह से खून, हेमरेज की भी आशंका
वीडियो में दिख रहा है कि आक्रोश मार्च के दौरान बक्सर के भगत सिंह पार्क में संबोधित कर रहे नेता की बगल में तख्ती लिए खड़े परशुराम चतुर्वेदी का ऐसा हार्ट अटैक आया कि वह उसी अवस्था में सीधे निढाल होकर गिर पड़े। आगे-पीछे खड़े लोगों को भी नहीं लगा कि ऐसा कुछ हुआ होगा, लेकिन आननफानन में अस्पताल पहुंचाया भी गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि संभव है कि अचानक रक्तचाप बढ़ने के कारण हेमरेज और हार्ट अटैक साथ हुआ हो। हैमरेज की आशंका इसलिए भी जताई जा रही है कि नाक और मुंह से उसी समय खून निकल आया था।
विज्ञापन

 

Bihar: BJP leader died during demonstration in Buxar's farmer's movement, lost by 3892 votes in last election
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जिक्र करते हुए रोने लगे। - फोटो : अमर उजाला
चौबे से गहरे जुड़े थे 56 साल के परशुराम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से 56 वर्षीय परशुराम चतुर्वेदी उर्फ परशुराम चौबे गहरे जुड़े थे। पिछले चुनाव में सांसद अश्विनी चौबे उनकी जीत के लिए प्रयासरत थे। किसान आंदोलन के प्रदर्शन में अश्विनी चौबे के शामिल होने के दौरान हुए हमले का भी सोमवार को प्रदर्शन में विरोध हो रहा था ओर परशुराम के हाथ में "हमलावर गुंडों को गिरफ्तार करो” के नारे वाली तख्ती थी। परशुराम को 2020 के विधानसभा चुनाव में 55525 वोट मिला था और भाजपा प्रत्याशी के रूप में वह दूसरे नंबर पर रहते हुए 3892 वोटों से हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed