{"_id":"8cc9f5e399690e7abfa53ffe4d962a15","slug":"bihar-bjp-in-more-trouble-as-rebel-mlas-threaten-to-quit-and-join-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी-जदयू के बीच शुरू हुआ पार्टी तोड़ो अभियान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी-जदयू के बीच शुरू हुआ पार्टी तोड़ो अभियान!
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा में वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के खिलाफ बगावत करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अमरनाथ गामी के बाद विजय मिश्र और अवनीश कुमार ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अमरनाथ गामी के निलंबन के बाद पार्टी में टूट की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। खबर है कि भाजपा के करीब दर्जन भर विधायक पार्टी छोड़ कर जदयू में जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस बीच नीतीश सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि बिहार भाजपा के 42 विधायक उनके संपर्क में हैं। जिन्हें कभी भी तोड़ सकते हैं।
हालांकि इसका जवाब देते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी टूटी तो दूसरी पार्टी भी नहीं बचेगी। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जितने विकेट इधर गिरेंगे, उतने ही विकेट दूसरी ओर भी गिरेंगे।
विज्ञापन
बिहार भाजपा में बगावत, बागी विधायक निलंबित
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक अमरनाथ गामी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर सत्ता लोभी होने, पार्टी पर एकाधिकार बनाए रखने वाला और पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर चापलूसों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
बागी विधायक ने कहा था कि सुशील मोदी ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है। इसी के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अमरनाथ गामी को निलंबित कर दिया गया। गामी दरभंगा जिले के हायाघाट से भाजपा विधायक हैं।
उधर, गामी के भाजपा से निलंबन पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि जो भी नाराज हैं यह कोशिश की जानी चाहिए कि वे पार्टी छोड़कर नहीं जाएं, उनसे बातचीत करनी चाहिए और हम लोगों के साथ रहने को तैयार हैं उनकी मदद करनी चाहिए।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वे अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए दूसरी पार्टियों के विधायकों से संपर्क करके उन्हें लालच दे रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे जल्दी मंत्रिमंडल का विस्तार करके दिखाएं और ऐसा जिस दिन वे करेंगे उन्हें मालूम चल जाएगा कि उनके अंदर कितनी बड़ी टूट हो सकती है। पांडेय ने कहा कि बड़ी संख्या में जदयू के विधायक पार्टी तोड़कर भागने को तैयार है।