फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bima Bharti met Pappu Yadav: Lalu Yadav, Tejashwi Yadav: RJD, Rupauli Assembly by-election.

Bihar : पप्पू यादव से फिर लालू-तेजस्वी यादव को झटका! बीमा भारती की मुलाकात से बढ़ा बिहार का पारा

Sun, 30 Jun 2024 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरीं बीमा भारती ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का समर्थन मांगा है और उनसे मुलाकात की है। हालांकि, अब तक इस मुलाकात को लेकर पप्पू यादव की ओर से कोइ प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Bihar: Bima Bharti met Pappu Yadav: Lalu Yadav, Tejashwi Yadav: RJD, Rupauli Assembly by-election.
राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने पप्पू यादव से की मुलाकात। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने वाले प्रत्याशियों की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से रुपौली विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी बीमा भारती ने मुलाकात की है। दोनों की इस मुलाकात बिहार का सियासी पारा गरमाने लगा है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरीं बीमा भारती ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का समर्थन मांगा है और उनसे मुलाकात की है। हालांकि अब तक इस मुलाकात को लेकर पप्पू यादव की ओर से कोइ प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन


वहीं बीमा भारती के समर्थकों का कहना है कि राजद प्रत्याशी पप्पू यादव को अपना अभिभावक मानती हैं। इसलिए वह उनसे आशीर्वाद मांगने गई थीं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो बीमा भारती एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को चौंका सकती हैं। तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। पप्पू यादव पर कई बार तेजस्वी यादव पर निशाना साधते दिखे। ऐसे में बीमा भारती का अचानक पूर्णिया सांसद से मिलना काफी चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था
गौरलतलब है कि रूपौली विधानसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से 5 निर्दलीय और 6 पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं लिहाजा पप्पू यादव ने अबतक यहां साइलेंट रहने की ही रणनीति अपनायी है। वहीं बीमा भारती ने उनसे मुलाकात कर चुनावी नैया को पार लगाना चाहती है। बताते चलें कि रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 24 जून को संवीक्षा के दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी नीलम देवी के नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने कारण उनका नामंकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि को बुधवार को एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मैदान में बचे अब इतने उम्मीदवार
मैदान में अब जदयू से कलाधर मंडल, राजद से बीमा भारती, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से चंद्रदीप सिंह, भारतीय सार्थक पार्टी से राजीव कुमार, आजाद समाज पार्टी से रवि रौशन, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शंकर सिंह, लालू प्रसाद यादव, अरविंद प्रसाद सिंह, मु. शादाब आजम, खगेश कुमार व दीपक कुमार बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed