फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar:Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan ending on the verge of

बिहार से भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का नाता खत्म होने के कगार पर

Sun, 12 Feb 2017 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
 Bihar:Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan ending on the verge of
बिस्मिल्लाह खां

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का बिहार के साथ जो नाता था, अब वो भी टूटता नजर आ रहा है। दरअसल, बक्सर जिले के सब-डिविजन अंतर्गत दुमरांव गांव के भिरुख राउत की गली में उनका मकान था। बिस्मिल्ला ने अपने घर के लिए करीब 5 दशक पहले जमीन खरीदी थी। लेकिन रखरखाव में कमी के कारण घर के कई भाग ढह गए। उसकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा को अतिक्रमण भी कर लिया गया। बचा है तो सिर्फ एक बरामदा और कुछ काली-सफेद तस्वीर के साथ एक छोटा सा कमरा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के दुमरांव गांव के एक थरथाली गली में हुआ। जब उस्ताद 2 साल के थे तब उनके पिता पैगंबर बक्श खान और मिट्ठन दोनों मिलकर भिरुख राउत की गली में जमीन खरीदी और वहां शिफ्ट हो गए। लेकिन बिहार से बनारस शिफ्ट हो जाने के बाद पैगंबर के भाई ने वहां कि जमीन को बेच दी।

विज्ञापन

बिहार सरकार भी बिस्मिल्ला खां की जमीन अतिक्रमण की रक्षा करने में सक्षम नहीं

 Bihar:Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan ending on the verge of

हालांकि, बिस्मिल्ला खां के नए घर के मालिक ने कहा कि उस्ताद जहां पैदा हुए थे वहां अब मदरसा है। उस्ताद के पिता द्वारा खरीदा गया घर,अब दूसरे परिवार को बेच दिया गया है। मालिक ने कहा कि उस्ताद के लड़कों ने अतिक्रमण के मुद्दों के कारण मेरे हाथों घर बेच दिए। उन्होंने कहा कि इसी के साथ जल्द ही बिहार से बिस्मिल्ला खां का नाता खत्म हो जाएगा।

सूचना के मुताबिक, एक दशक पहले बिहार सरकार ने एक प्रस्ताव में दुमरांव गांव में उनकी यादों के संरक्षण के लिए स्मारक, संग्राहलय और कलाकारों के लिए एक सभागार बनाने की घोषणा की थी।

बहरहाल, दुमरांव के सब-डिविजनल अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने उस्ताद बिस्मिल्ला खां की स्मृति में दुमरांव ब्लॉक कार्यालय के पास एक सभागार का निर्माण करने के लिए 3 कट्ठा जमीन अधिग्रहण किया था। लेकिन कोई नहीं जानता कि कब यह बनेगा। हालांकि, सवाल यह उठ रहा कि क्या बिहार सरकार भी बिस्मिल्ला खां की जमीन अतिक्रमण की रक्षा करने में सक्षम नहीं है?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed