{"_id":"635ca1c177f5f062596d12cb","slug":"bihar-aurangabad-gas-cylinder-blast-after-fire-during-chhath-puja-celebrations-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, करीब 35 लोगों के जलने की खबर, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, करीब 35 लोगों के जलने की खबर, कई गंभीर
Sat, 29 Oct 2022 09:54 AM IST
कुमार सम्भव जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:54 AM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद में शनिवार (29 अक्तूबर) को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में शनिवार (29 अक्तूबर) को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा औरंगाबाद के शाहपुर इलाके में देर रात हुआ। घर में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर फट गया। दरअसल, छठ की वजह से काफी लोग घर में ही मौजूद थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 35 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन