{"_id":"5f76c933231b1047645a95ac","slug":"bihar-assembly-election-rjd-leader-sanjay-singh-absconding-came-for-ticket-in-patna-rs-75-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव 2020: टिकट लेने पटना पहुंचे संजय सिंह फरार, गाड़ी से मिले 75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव 2020: टिकट लेने पटना पहुंचे संजय सिंह फरार, गाड़ी से मिले 75 लाख रुपये
Fri, 02 Oct 2020 12:11 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद हो चुका है। प्रथम चरण के नामांकन के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है लेकिन किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की है। इसी बीच लाखों रुपये लेकर पटना टिकट लेने के लिए पहुंचे सासाराम के संजय सिंह फिलहाल फरार चल रहे हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का टिकट लेने के लिए पटना पहुंचे थे। पुलिस ने उनकी गाड़ी से 75 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
बिस्कोमान के पास हुई इस छापेमारी में पुलिस ने पैसों के साथ-साथ उनकी गाड़ी से 208 विधानसभा सासाराम लिखा हुआ बायोडाटा बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिस समय संजय सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी में रखे पैसे बरामद किए और कार्रवाई की थी उस समय संजय चुपचाप मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि गांधी मैदान थाने में संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरामद रकम को आयकर विभाग जब्त करेगा। मामले की जांच कर रही पटना पुलिस जब राजद नेता के सासाराम स्थित घर पहुंची तो वे फरार मिले। उन्हें पहले ही पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी। उनके घर पर ताला लगा हुआ मिला। उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर अपने क्षेत्र में पोस्टर भी लगवाए थे।
विज्ञापन
घर पर चिपकाया नोटिस
पटना पुलिस जब उनके घर पहुंची तो राजद नेता के घर के बरामदे में उनकी तीन गाड़ियां खड़ी मिलीं। पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा दिया है। नोटिस के तहत उन्हें 24 घंटे के अंदर गांधी मैदान में जवाब देने का समय दिया गया है।