फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020: Nitish Kumar says in an election rally in Amarpur in Banka district Vote on the basis of work, otherwise the state will become the same as it was 15 years ago

Bihar Election 2020: काम के आधार पर वोट दें, नहीं तो 15 साल पुराना हाल हो जाएगा: नीतीश कुमार

Wed, 14 Oct 2020 02:31 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Nitish Kumar says in an election rally in Amarpur in Banka district Vote on the basis of work, otherwise the state will become the same as it was 15 years ago
रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : पीटीआई
Bihar Assembly Election 2020: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जाएगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी। 
विज्ञापन


कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, "काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी।" 
विज्ञापन




अपने सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें। लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, आगे मौका मिला तो आगे भी सेवा करते रहेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति-पत्नी और बेटा-बेटी, जबकि हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है और हम समस्त बिहार के विकास के लिए कार्य करते हैं। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि किए गए कार्यों पर ध्यान देकर ही जनता अपना निर्णय ले और अपना मतदान करे। 

कुमार ने दावा किया कि हमने न्याय के साथ विकास के लिए काम किया है और हर वर्ग का विकास और हर तबके का उत्थान तथा हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं। 

युवाओं के लिए कार्यो का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो। 


उन्होंने कहा कि पहले सड़कें नहीं थीं, हमने सड़कें बनवाईं, हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो गया है।

कुमार ने कहा, "हमने 'हर घर नल का जल' का लक्ष्य तय किया था जो कि 83 फीसदी पूरा हो गया है। हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ना चाहते हैं और आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय-2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed