फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar Assembly Election 2020 Jp Nadda Instructs Bjp Mps In Bihar To Visit 60 Villages In September

बिहार के रण में भाजपा का अभियान तेज, नड्डा ने सांसदों को दिया टास्क, गांवों का दौरा कर लोगों से मिलें

Sun, 30 Aug 2020 08:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 30 Aug 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
bihar Assembly Election 2020 Jp Nadda Instructs Bjp Mps In Bihar To Visit 60 Villages In September
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों के बीच वार्ताओं और डिजिटल रैलियों का दौर जारी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों और रणनीतियों को लेकर मंथन किया और उन्हें सितंबर महीने में 60 ग्राम पंचायतों का दौरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नड्डा ने बिहार के सभी सांसदों को पूरे सितंबर महीने में अपने संसदीय क्षेत्र से इतर दो ग्राम पंचायतों का प्रत्येक दिन दौरा करने का निर्देश दिया है। सांसदों को इस दौरान न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों में जुटना है बल्कि मतदाताओं और प्रबुद्ध नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत भी कराना है।
विज्ञापन



नड्डा ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में आज बिहार के सांसदों की बैठक को संबोधित किया। हमारे सभी सांसद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए जन सेवा के कार्यों तथा योजनाओं को सभी पंचायतों में जाकर जनता तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के जन्मदिन को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्देश
हालांकि बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया, सभी सांसदों से कहा गया है कि वे पूरे सितंबर महीने में अपने संसदीय क्षेत्र को छोड़कर 60 ग्राम पंचायतों में लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच जाएं। प्रदेश इकाई सांसदों के इन दौरों को लेकर कार्यक्रम बनाएगी।

कोरोना वायरस महामारी के बीच पार्टी लगातार चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। यह पहला मौका था जब नड्डा ने सांसदों की प्रत्यक्ष मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में बैठक की। सांसदों के अलावा भाजपा महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के वेतन में की 15 फीसदी की बढ़ोतरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा ने सभी सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को व्यापक स्तर पर मनाने और अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा है। 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाती है।

पार्टी सांसदों को इसी प्रकार 25 सितंबर को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने को कहा गया है। सांसदों को 27 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ भी गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच सुनने का निर्देश दिया गया है।

नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव
नड्डा ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें न सिर्फ भाजपा बल्कि सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी मेहनत करनी है। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बैठक के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों को बताया कि नड्डा ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे आगामी विधानसभा में भाजपा और राजग के घटक दलों के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।

नड्डा ने पिछले दिनों बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जाएगा।


सितंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। बिहार विधानसभा के चुनाव, कोरोना वायरस महामारी के दौरान होने वाले भारत के पहले चुनाव होंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

जदयू के नेतृत्व में एनडीए पिछले लगभग 15 सालों से बिहार की सत्ता में है। लोजपा भी इसका एक घटक दल है। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर एनडीए ने कब्जा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed