फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After the death of a patient in Begusarai, relatives created ruckus in a private clinic

Bihar : सुबह 9 बजे से न्यूरो रोगी नर्सिंग होम में बैठा रहा, न डॉक्टर आए न कहीं जाने दिया; रात में मौत पर बवाल

Wed, 29 Mar 2023 08:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 Mar 2023 08:05 AM IST
सार

बेगूसराय में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत से नाराज परिजन हंगामा कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और क्लिनिक के कर्मियों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। लोगों ने नगर निगम चौक के पास सड़क को जाम कर दिया हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Bihar: After the death of a patient in Begusarai, relatives created ruckus in a private clinic
निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और क्लिनिक के कर्मियों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। आक्रोशित लोग नगर निगम चौक के पास सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम चौक के समीप की है। मृतक बरौनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी नाथो राम के पुत्र लालबाबू राम (30) बताए जाते हैं।

विज्ञापन


बाइक से आया था मरीज  
परिजनों का कहना है लालबाबू राम चार पहिये वाहन के चालाक थे। उन्हें नस की समस्या थी जिस वजह से उठने बैठने में उनको परेशानी होती थी। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे लाल बाबू राम अपने साले गुलशन के साथ बाइक पर बैठकर क्लिनिक पहुंचे। क्लिनिक में मौजूद स्टाफों ने उनका नम्बर लगा दिया। करीब 12 बजे डॉक्टर आए लेकिन परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर देखे नहीं और चले गये। तब तक मरीज को पानी चढ़ाया जाने लगा। इस तरह शाम हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ऑनलाइन देख कर बतायेंगे दवा
परिजनों का कहना है कि हमलोग बार बार कह रहे थे कि अगर डॉक्टर नहीं आ सकते तो मुझे यहाँ से जाने दीजिये। लेकिन स्टाफों का कहना था कि कोई दिक्कत नहीं है, मरीज ठीक हो जायेंगे। इस तरह जब रात हो लगी तब परिजन परिजन परेशान होने लगे। जब परिजन डॉक्टर को बुलाने का दबाब देने लगे तब स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर साहब ऑनलाइन देखेंगे और दवा देंगे। इसी क्रम में रात करीब 12 बजे मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम चौक किया जाम  
मौत से नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। साथ ही परिजनों ने नगर निगम चौक के पास सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही मरीज की मौत हुई है। घटना की सूचना  मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।


स्टाफ ने माना डॉक्टर की है गलती
परिजनों का कहना है कि वहां के एक स्टाफ ने माना कि डॉक्टर से गलती हुई है। परिजनों के द्वारा लगातार कहा गया कि तबीयत और ज्यादा बिगड़ रही है लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर नहीं आए।  आखिरकार रात में लाल बाबू राम की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गलत तरीके से इलाज किया गया है जिसके कारण लालबाबू की मौत हुई है। इस मामले में दोषी डॉक्टर है और कर्मचारी  पर हत्या का मामला दर्ज हो तभी यह मामला शांत होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed