{"_id":"64155969772a6ea93408d4a5","slug":"bihar-abducted-son-of-muzaffarpur-doctor-recovered-from-arrah-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर से अगवा हुआ डॉक्टर का बेटा आरा से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर से अगवा हुआ डॉक्टर का बेटा आरा से बरामद
Sat, 18 Mar 2023 11:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / आरा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:55 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के डॉक्टर के बेटे को पुलिस ने आरा से बरामद कर लिया है। शुक्रवार की शाम एक पार्टी में जाने के क्रम में डॉक्टर एसपी सिन्हा के इकलौते पुत्र विवेक कुमार का ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के सामने से अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
Bihar: मुजफ्फरपुर से अगवा हुए डॉक्टर का बेटा आरा से बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के डॉक्टर के बेटे को पुलिस ने भोजपुर जिला के गड़हनी थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम एक पार्टी में जाने के क्रम में डॉक्टर एसपी सिन्हा के इकलौते पुत्र विवेक कुमार को कांटी थाना क्षेत्र के कांटी ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने एक निजी स्कूल के सामने से कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया था। पुलिस ने बिना देर किए घटनास्थल क्षेत्र में लगे सारे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने में लग गई। फिलहाल पुलिस को एक बड़ी राहत मिली है। पुलिस की विशेष टीम आरा पहुंची है।
विज्ञापन
कैसे हुआ था अपहरण
मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को अपराधियों ने होम्योपेथिक डॉक्टर एस पी सिन्हा के पुत्र विवेक कुमार को अगवा कर लिया था। चिकित्सक के पुत्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई थी। परिजनों के अनुसार डॉक्टर के किरायेदार रवि के शादी की पार्टी के लिए विवेक घर से निकला और उसके निकलते ही पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने कांटी थाना क्षेत्र के कांटी ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के सामने उसका अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मांगी गई 30 लाख की फिरौती
घटना की सूचना मिलते ही अपहृत विवेक के घर के सभी सदस्य परेशान और भयभीत हो गए। इसी बीच अपहरणकर्ताओं का फोन आया जिसमें 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। परिजनों ने किसी अनहोनी से भयभीत होकर विवेक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रशासन से गुहार लगाया था। अब विवेक के आरा से सकुशल बरामदगी की सूचना मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हमारे जिगर के टुकड़े से मुलाकात करवाए। पुलिस के डीआईयू ने महज 8 घंटें में अपहरण के इस मामले को सुलझा लिया है।
विज्ञापन