फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A person going on duty on a bike was hit by a truck in Supaul, people created ruckus after his death.

Bihar News: बाइक से ड्यूटी पर जा रहे शख्स को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत के बाद लोगों ने सड़क पर किया जमकर बवाल

Fri, 22 Nov 2024 03:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bihar: A person going on duty on a bike was hit by a truck in Supaul, people created ruckus after his death.
घटना के प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इधर, घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान सुपौल सदर प्रखंड के हरदी पश्चिम पंचायत अंतर्गत विशनपुर वार्ड 03 निवासी मो खुशीलाल के 50 वर्षीय पुत्र मो कासिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कासिम सुपौल से पूर्णिया वाली एक निजी बस में चालक का काम करता था। शुक्रवार की सुबह भी वह रोजाना की तरह बाइक से ड्यूटी के लिए सुपौल जिला मुख्यालय जा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर करिहो स्थित पटेल चौक और हटिया चौक के बीच सुपौल की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही कासिम की मौत हो गई। वही एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिजनों के लिए तत्काल मुआवजा भुगतान की मांग कर रहे थे। इस बीच प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कालीचरण मिश्र और सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक सड़क पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों ने शोक में ठप की बस सेवा
कासिम बीते करीब 25 वर्षों से बस चालक के तौर पर काम कर रहा था। घटना की सूचना पर उसके परिजन भी घटनास्थल पहुंचे, जहां उनका रो रो कर बुरा हाल था। वही, कासिम के निधन की खबर जैसे ही बस चालकों तक पहुंची, चालकों ने शोक में बस सेवा ठप कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed