{"_id":"63f5d8be96bdd217f4051e40","slug":"bihar-70-year-old-woman-dies-in-road-accident-in-bihar-jamui-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में 70 साल की महिला पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में 70 साल की महिला पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से मौत
Wed, 22 Feb 2023 02:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:26 PM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रही 70 साल की बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शिवनाथी पोखर के समीप बुधवार दोपहर सड़क पार कर दलान की तरफ जा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शिवनाथी पोखर निवासी वासुदेव राम की पत्नी बच्ची देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि महिला बुधवार दोपहर अपने घर से सड़क पार कर पैदल दलान की ओर जा रही थी। तभी जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के शिवनाथी पोखर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
वहीं, हादसे को देख स्थानीय लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला को टक्कर मारने वाला बाइक सवार मृतक के गांव का ही है। इस संबध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन