{"_id":"637bf6e247a0e8544b75a039","slug":"bihar-7-students-fall-unconscious-after-inhaling-toxic-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार के मधुबनी जिले में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात छात्र बेहोश, सभी की हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार के मधुबनी जिले में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात छात्र बेहोश, सभी की हालत स्थिर
Tue, 22 Nov 2022 03:39 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, मधुबनी।
एएनआई, मधुबनी।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:39 AM IST
सार
घटना के बाद सभी प्रभावित छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्र अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
प्रभावित छात्रों में से एक अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार में मधुबनी जिले के एक सरकारी स्कूल में सोमवार को कम से कम सात छात्र कथित तौर पर दम घुटने के कारण बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास एक कोयला डिपो में कच्चा कोयला जलाया जा रहा था, कोयले के जलने से निकली जहरीली गैस से दम घुटने के कारण ये छात्र बेहोश हो गए। यह घटना नगर थाना चौक स्थित सीपीएस स्कूल में हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद सभी प्रभावित छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्र अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। एक शिक्षक ने कहा कि छात्रों को दम घुटने से सांस लेने में समस्या हो रही थी। यहां तक कि मुझे भी सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन