{"_id":"610dee2c8ebc3ec24774e49f","slug":"bihar-6-people-crushed-3-killed-and-3-injured-by-uncontrolled-bolero-accident-in-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बिहार के औरंगाबाद में अनियंत्रित बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बिहार के औरंगाबाद में अनियंत्रित बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 3 घायल
Sat, 07 Aug 2021 07:51 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:51 AM IST
सार
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनीखाप मोड़ पर महिलाएं खेत में काम करने के बाद सड़क किनारे कर रही थी आराम
- हादसे में हुए घायल 3 लोगों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले में औरंगाबाद पटना हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने 6 महिलाओं को कुचल डाला। इस घटना में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन की स्थिति गंभीर है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनीखाप मोड़ पर महिलाएं खेत में काम करने के बाद सड़क किनारे आराम कर रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच एक अनियंत्रित बोलेरो काल बनकर महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औरंगाबाद से पटना रोड पर बोलेरो की स्पीड इतनी थी कि सड़क किनारे बैठे महिलाएं टक्कर लगने के बाद कई फीट उछल कर नीचे गिरी। सड़क पर गिरते ही महिलाओं के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
इस दर्दनाक घटना में मुन्नी देवी 40 साल, राम मुन्नी देवी 35 साल और ज्योति कुमारी 8 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उर्मिला देवी, रीता और रुकमणी देवी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
जिनका इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 3 घायलों का इलाज चल रहा हैं।