{"_id":"58c55faf4f1c1b812adc3f24","slug":"bihar-5-people-killed-in-muzaffarpur-bus-accident-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुजफ्फरपुर में बस पलटने से 5 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुजफ्फरपुर में बस पलटने से 5 लोगों की मौत, कई घायल
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 14 Mar 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर के पास एक दुर्घटना में बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से मधुबनी के लिए रवाना हुई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
यह घटना मुजफ्फरपुर के बोचहां स्थित एनएच 57 पर हुई। बस मे करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस में सवार सभी यात्री होली मनाने घर जा रहे थे। सूचना के अनुसार, जलसा लाइन होटल के पास बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रुप से जख्मी हैं।
विज्ञापन
Muzaffarpur (Bihar): A sleeper bus overturns killing 5 people; many injured. pic.twitter.com/arJony41zA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) 12 March 2017