Bihar: कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण; जवानों को भी फायदा
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की, जिसमें 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवानों की सुविधाएं बढाई गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माणके साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को राहत देने के साथ-साथ कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। होमगार्ड के जवानों को बिहार पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों की भांति अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है।
मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण
बिहार सरकार ने राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए कैबिनेट में आज एमओयू साइन करने की अनुमति दी गई है।