{"_id":"63e3595beaec9b42410a137b","slug":"bihar-10-lakh-looted-from-csp-operator-in-bihar-siwan-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में तीन दिन-तीन रात के बाद तीसरी बड़ी घटना, CSP संचालक से 10 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में तीन दिन-तीन रात के बाद तीसरी बड़ी घटना, CSP संचालक से 10 लाख रुपये की लूट
Wed, 08 Feb 2023 01:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Feb 2023 01:42 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले में 72 घंटे के अंदर लूट की तीसरी बड़ी घटना सामने आई है। दरौंदा थाना एरिया में सीएसपी संचालक से 10 लाख रुपये लूटा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
CSP संचालक से 10 लाख रुपये की लूट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीवान जिले में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट हुई है। लूट की घटना सीएसपी संचालक के साथ हुई है। मामला दरौंदा थाना एरिया का है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी संचालक दवा व्यवसायी है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएसपी संचालक धनु अंसारी महाराजगंज स्थित बैंक में से पैसा निकालकर अपने सीएसपी पर आ रहे थे। ऐसे में चार बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अंसारी को ओवरटेक कर रुकने को कहा। हथियार के बल पर बैग में रखे करीब 10 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया, लेकिन बदमाशों ने हथियार लहराते हुए सबको डराया और फरार हो गए।
विज्ञापन
सब्जी वाले झोले में रखे थे पैसे...
बताते चलें, धनु अंसारी सब्जी लेने वाले झोले में पैसे रखे थे। घटना दरौंदा थाना एरिया के तहत आने वाले खड्सरा पुल के समीप हुई है। दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया, लूट की घटना संज्ञान में आई है, जांच चल रही है।
विज्ञापन