फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Tragic accident in Bhagalpur two innocent children died due to drowning river one child is serious

Bihar News: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक बच्चा गंभीर

Sat, 06 Sep 2025 02:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 02:51 PM IST
सार

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर गांव में जमुनिया नदी में नहाने गए तीन बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन 14 वर्षीय राजा कुमार और 12 वर्षीय रामू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Tragic accident in Bhagalpur two innocent children died due to drowning river one child is serious
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसमें बाढ़ के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रत्तीपुर बैरिया पंचायत के अजमेरीपुर गांव स्थित रसीदपुर घाट के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, अजमेरीपुर गांव के रहने वाले 14 वर्षीय राजा कुमार (पिता: लक्ष्मी मंडल), 12 वर्षीय रामू कुमार (पिता: गोपी मंडल) और 13 वर्षीय प्रवीण मंडल (पिता: प्रवीण मंडल) शनिवार दोपहर रसीदपुर पुल के पास जमुनिया नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में तीनों बच्चे बहने लगे।

ग्रामीणों ने निकाला बाहर, दो बच्चों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से करीब पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक राजा और रामू की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के दौरान संसाधनों की कमी भी सामने आई। गाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रवीण को परिजन कंधे पर लादकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने राजा और रामू की मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलने पर नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक बच्चों के परिजन बेसुध हैं और लगातार रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के कारण नदी और तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे डूबने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और रोकथाम के ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed