{"_id":"69fb5519c4fb7d09e6029ff8","slug":"traffic-routes-changed-for-swearing-in-ceremony-at-gandhi-maidan-patna-bihar-news-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कल कई रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, स्कूल भी बंद; जानिए आपके लिए कौन सा रास्ता होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कल कई रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, स्कूल भी बंद; जानिए आपके लिए कौन सा रास्ता होगा आसान
Wed, 06 May 2026 08:20 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 06 May 2026 08:20 PM IST
सार
Bihar : कल 7 मई को राजधानी के कई रास्ते पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। इसलिए पटना प्रशासन के द्वारा सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में आपको यह जानना जरुरी है कि कौन सा रास्ता आपके गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
Traffic Police
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बिहार की सियासत के लिए कल यानी 7 मई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार का भव्य आयोजन होगा। यह सिर्फ एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि एनडीए का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के कई दिग्गज वीवीआइपी नेता शिरकत करेंगे। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर कई मार्गों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
किस रास्ते जाना होगा आसान
अगर आप कल घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए। पटना पुलिस ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए शहर के कई मार्गों के यातायात पर बदलाव किए हैं। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक पटना की कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। आयकर गोलंबर से डाकबंगला चौराहा, स्वामीनंदन तिराहा, जेपी गोलंबर और रामगुलाम चौक पूरी तरह बंद रहेंगे। बाकरगंज और कारगिल चौक की ओर जाने वाले रास्ते भी सामान्य ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगे। हवाई अड्डे से लेकर गांधी मैदान तक के प्रमुख रास्तों पर आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी। बोरिंग रोड, किदवईपुरी और जीपीओ गोलंबर के ऊपर से जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। शेखपुरा मोड़, पटेल गोलंबर और राजेंद्र चौक से एयरपोर्ट जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे।
विज्ञापन
किस मार्ग से होकर जाएं?
पटना जंक्शन से डाकबंगला जाने वाली गाड़ियाँ अब न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्या मोड़ की तरफ से जाएंगी। एयरपोर्ट जाने के लिए जगदेव पथ वाले रास्ते का उपयोग करना ज्यादा बेहतर होगा। क्यों कि प्रधानमंत्री के काफिले के मूवमेंट की वजह से शेखपुरा मोड़, पटेल गोलंबर और राजेंद्र चौक से एयरपोर्ट जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को फ्लाइट के समय से कम से कम लगभग 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
केवल पासधारकों को गुजरने की इजाजत
ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल पासधारक वाहनों, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी। जिला प्रशासन ने कल की व्यस्तता को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है।