{"_id":"63fb2a0e932980dbd7013164","slug":"three-youths-killed-in-a-car-collided-with-stones-near-the-river-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhagalpur: शराब के नशे में नदी में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagalpur: शराब के नशे में नदी में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल
Sun, 26 Feb 2023 03:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:17 PM IST
सार
भागलपुर कमिश्नरी में रजौन थाना इलाके से महगामा गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि दो इलाजरत हैं। कार जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड में जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास एक कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक शराब के नशे में थे। नशे की हालत में गाड़ी चलाने के दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत महागामा निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार की मौत हो गई जबकि पवन कुमार, नीतिश कुमार और राजू कुमार घायल हैं।गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया जहां से डॉक्टरों ने फिर उन्हें पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नशे की हालत में चला रहे थे कार
बताया जाता है कि यह घटना देर रात की है जब कार सवार युवक नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार झारखंड में जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तेज रफ्तार कार नदी में जा गिरी। नदी में पानी कम होने की वजह से कार पत्थरों से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहली जानकारी में तीन मौत की बार कही जा रही थी लेकिन अमर उजाला की पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि इस घटना में उस समय सिर्फ एक मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सुबह के करीब पांच बजे जब पुलिस गश्ती कर रही थी तब उनकी नजर पुल के नीचे दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। गश्ती पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना नवादा थाना को देते हुए उन सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जरमुंडी थाना की पुलिस और प्रभारी दयानंद साह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Trending Videos
पटना ले जाने के क्रम में हुई दूसरी मौत
पटना ले जाने के क्रम में हुई दूसरी मौत
- फोटो : अमर उजाला
पटना ले जाने के क्रम में हुई दूसरी मौत
इस घटना में पहले प्रीतम कुमार की मौत हो गई फिर पवन कुमार को पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। बताया जाता है कि पवन कुमार की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया है। नीतीश कुमार और राजू कुमार का इलाज अभी झारखण्ड के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। ये सभी युवक बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत महगांवा के रहने वाले थे।
इस घटना में पहले प्रीतम कुमार की मौत हो गई फिर पवन कुमार को पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। बताया जाता है कि पवन कुमार की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया है। नीतीश कुमार और राजू कुमार का इलाज अभी झारखण्ड के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। ये सभी युवक बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत महगांवा के रहने वाले थे।